आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद (killed) हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस Poolice) ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है।

उसने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.