मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में थमा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश (MP) चुनाव और छत्तीसगढ़ चुनाव दूसरे चरण के लिए दोनों की राज्यों में प्रचार का शोर थम गया है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) की 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सत्ता के लिए मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस (तीनों भाजपा से) ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अंतिम समय में अपने संबंधित उम्मीदवारों के लिए प्रयास किये।

मध्य प्रदेश में 5,60,60,925 मतदाता हैं जिनमें 2,88,25,607 पुरुष, 2,72,33,945 महिलाएं और 1,373 तीसरे लिंग के व्यक्ति हैं। शुक्रवार को मतदान एक चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 2,049 मतदान केंद्रों पर चलेगा। अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया और इंदौर में एक रोड शो किया। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने भी मंगलवार को जबलपुर में इतनी ही संख्या में सभाओं को संबोधित किया और रोड शो किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य ने भी मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। आखिरी दिन समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रैलियों को संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.