UP: निष्कासित बिजली कर्मी होंगे बहाल

संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री को दिया धन्यवाद

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था में चल रहे सुधार अभियान के साथ ही ज्ञापन भी सौंपा।

संघर्ष समिति( Struggle Committee) ने मांग की है कि मार्च माह में हड़ताल के कारण निष्कासित सभी बिजली कर्मियों (Electricity workers) को बहाल किया जाए, जिससे सभी कर्मियों का प्रकाश पर्व पर बिजली आपूर्ति में योगदान लिया जा सके। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी की बहाली के लिए मैंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को दोगुनी मेहनत करनी होगी। संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद दिया। संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री को विश्वास दिलाया कि प्रकाश पर्व पर बिजली कर्मी निर्बाध बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान बनाने को तैयार हैं। संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में इं. जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जीवी पटेल, सुहेल आबिद, पीके दीक्षित, डीके मिश्र, मो. इलियास, अरविन्द त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.