आप को खत्म करना चाहते है BJP और PM मोदी: आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री CM को भेजे गए ईडी के समन पर कहा कि आशंका है कि अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल( Chief Minister Arvind Kejriwal) को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए 2 नवंबर को तलब किया है।
इसी मुद्दे पर मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ‘केजरीवाल को ED ने 2 नवंबर का नोटिस भेजा है। हर जगह से खबर है कि केजरीवाल जी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। BJP और PM मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.