After Header-1

विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप( Dhirendra Pratap) ने मंगलौर से चुने गए बहुजन समाज पार्टी ( BSP) के विधायक व पुराने कांग्रेसी साथी सरवत करीम अंसारी( Sarwat Karim Ansari) के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

धीरेंद्र प्रताप ने आज जारी एक बयान में सरबत करीम अंसारी को एक बहुत शानदार इंसान बताते हुए कहा कि बेशक उन्होंने दल बदला हो लेकिन वह बहुत ही निर्मल दिल के मालिक थे और उन्होंने सदैव अपने मित्रता दल बदलने के बावजूद भी कायम रखी।

उन्होंने कहा वह मंगलौर के बहुत ही लोकप्रिय नेताओं में थे और उन्हें जनता का भारी समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा जब वह कांग्रेस (Congress) में भी थे तो बहुत ही निष्ठा पूर्वक पार्टी के लिए काम किया करते थे।दलगत मजबूरी के चलते उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी परंतु निश्चय ही वह एक शानदार विधायक भी थे और उन्होंने मंगलौर के विकास के लिए अनेक कार्य किये।

उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उनके चले जाने से उत्तराखंड ने अपना एक बहुत ही सुयोग्य सपूत को खो दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.