श्री अन्न की तारीफ और वर्णन हमारे वेद भी करते हैं : सीएम योगी

लखनऊ। सीएम योगी ( CM Yogi)ने राजधानी के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थल पर मिलेट्स कार्यशाला का उद्घाटन किया। ये कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि देश में पिछले छठे आठवें दशक तक मोटे अनाज का उत्पादन होता था। हमारे दैनिक जीवन का आधा श्री अन्न  (Shri Anna) यूज होता था। प्राचीन काल से ही श्री अन्न का इस्तेमाल होता रहा है। जब भारत में कोई वृत रखता है तो वो श्री अन्न का ही इस्तेमाल करता है।

श्री अन्न कृी तारीफ और वर्णन हमारे वेद भी करते हैं। सीएम ने कहा कि श्री अन्न को खाकर लोग स्वस्थ रह सकते हैं। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई आबादी का पेट भरने के लिए हमें दूसरे अनाजों को पैदा करना पड़ा। कम खेती में अधिक उत्पादन करना इस लक्ष्य को पूरा किया जा चुका है। हमारे किसानों ( Farmers) और वैज्ञानिकों (Scientists) ने इस दिशा में बहुत काम किया है। खाद्यान्न उत्पादन में हमारा देश आज आत्मनिर्भर बन चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.