भाजपा ने मिज़ोरम के लिए उतारे 21 उम्मीदवार

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की। भाजपा महासचिव अरुण सिंह (General Secretary Arun Singh) ने इन सूचियों को जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पहली सूची में 12 और दूसरी सूची में 9 उम्मीदवार हैं। इन 21 उम्मीदवारों में चार महिलाएं हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा (Bhavana Bohra) को उम्मीदवार बनाया है। मिज़ोरम में सात नवंबर को तथा छत्तीसगढ़ में 7 एवं 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.