उत्तराखंड : बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम ने लोगों को कराया ठंड का अहसास

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई जिलों मे आज सुबह से बारिश ( Rain) हो रही है। बारिश के साथ धुंध भी छाई है। इसके साथ ही कई इलाके में सर्दी की आहट हो गई है। बारिश होने के बाद गिरे तापमान ( temperature) के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। सोमवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। बदले मौसम के मिजाज के चलते ठंड बढ़ने से लैंसडाउन चौक ( Lansdowne Square)के पास लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
वहीं धुंध के कारण अंधेरा होने से वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.