देहरादून में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

भूकंप के झटको को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड ( Uttarakhand) में भूकंप ( earthquake)के तेज झटके महसूस किए गए हैं। देहरादून और ऋषिकेश भूकंप के तंज झटकों से दहल गया। कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए।

वाडिया इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीके यादव के मुताबिक, दो बजकर 25 मिनट पर 4.9 मैग्नीट्यूड का पहला झटका आया। वहीं, दो बजकर 51 मिनट पर 5.7 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका महसूस किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.