After Header-1

शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा घाटी में शांति का प्रतीक : अमित शाह

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah)ने कहा है कि कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में आजादी के बाद पहली बार नवरात्रि पूजा का आयोजन आध्यात्मिक महत्व का विषय है।  शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स (Media Forum X)पर एक पोस्ट में लिखा कि इससे पहले इस मंदिर में चैत्र नवरात्रि पूजा का आयोजन किया गया था और अब यहां शारदीय नवरात्रि की पूजा की गूंज सुनाई दे रही है।

शाह ने कहा कि उन्होंने गत 23 मार्च को इस मंदिर ( temple)  को जीर्णोद्धार के बाद दोबारा खोला था। उन्होंने कहा ,  यह न केवल घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra) Modiके नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.