गुंजी में सेना के जवानों से PM मोदी ने की मुलाकात

नैनीताल प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की तथा आदिकैलाश के दर्शन करने के साथ ही गुंजी में सेना के जवानों से मुलाकात की।

मोदी बरेली से सीधे चीन सीमा से सटे छोटे कैलाश (आदिकैलाश) पहुंचे। ज्योलिंकोंग एयरपोर्ट से वह पार्वती कुंड पहुंचे और शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना की। यहां मौजूद पुरोहितों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करायी।उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन भी किये तथा डमरू और शंख भी बजाया। पार्वती ताल (Parvati Tal) के किनारे बैठ कर उन्होंने आदिकैलाश पर्वत (mountain ) के दर्शन किये। यहां से प्रधानमंत्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में चीन की सीमा से लगे गुंजी पहुंचे।

 उन्होंने गुंजी, नाभि, कुटी और बूंदी गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। मोदी ने चीन सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी और सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने यहां कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.