पीएम मोदी के दौरे से कुमाऊं में बढ़ेगा पर्यटन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पीएम मोदी अब वो 12 अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं।पीएम मोदी का पिथौरागढ़ में दौरा है। PM  मोदी के दौरे को लेकर CM धामी ने कहा कि पीएम मोदी जॉलीकांग, पार्वती कुंड, आदि कैलाश, गुंजी और जागेश्वर धाम आएंगे। इसी के साथ पीएम मोदी पिथौरागढ़ में एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी पीएम बने तो उसके बाद से गढ़वाल इलाके में ऑल वेदर रोड शानदार बन गई हैं। सीएम धामी ने कहा कि विकास योजनाओं और अच्छी सड़कों के कारण चारधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इन विकास परियोजनाओं से पर्यटक भी उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचेंगे। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके का भी धार्मिक और रोमांचक पर्यटन ( tourism) बढ़ेगा।

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड बीजेपी भी पीएम मोदी के दौरे को यादगार बनाने के लिए बहुत पसीना बहा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.