सेना के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार: रोहित चाौधरी

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कर्नल ( रिटा.) रोहित चाौधरी  (Rohit Chadhori) ने कहा कि मोदी सरकार (  Modi govt)ने अपने देश की सेना के ऊपर ही भयंकर सर्जिकल स्ट्राइक ( Surgical strikes) की है। देश का सैनिक सरहदों के पर गर्मी, आंधी, तूफान, ठंड, 40, -50 डिग्री टेंपरेचर के अंदर खड़ा रहता है, उसके मान और सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए मोदी सरकार ने उनके ऊपर एक सर्जिकल स्ट्राइक की है। जब हमारा सैनिक देश के लिए लड़ते हुआ कुर्बान हो जाता है तो देश उसके मान और सम्मान को रखने के लिए एक डिसेबिलिटी पेशन या एक्स-ग्रेशिया रिलीफ (ex-gratia relief) का प्रोविजन रखा हुआ है।
अब एक नई पॉलिसी आई है, जिसका नाम है Entitlement Rules for Casualty Pension and Disability Compensation Awards to Armed Forces Personnel, 2023 जिसका नोटिफिकेशन 21 सितंबर, 2023 को जारी किया गया। मैं आपको ये बताना चाहूंगा कि जो पॉलिसी है, वो एक ग़लत पॉलिसी है, सेना के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की पॉलिसी हैं। देश की सुरक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ करने की पॉलिसी है।
उन्होंने कहा , मोदी सरकार का झूठा राष्ट्रवाद है। डिसेबिलिटी पेंशन जो है हमारी, उसके दो हिस्से हुआ करते थे, एक हिस्सा था सर्विस पेंशन और दूसरा हिस्सा होता था डिसेबिलिटी एलिमेंट… सर्विस एलिमेंट और डिसेबिलिटी 7 एलिमेंट। जो रेगुलर सर्विस करके शेप 1…पूरी तरह से सेहतमंद वापस आते हैं तो उनको सर्विस एलिमेंट मिलता है और जो लोग डिसेबल हो जाते हैं किसी भी कारणवश in the life of duty काम करते हुए तो उनके लिए डिसेबिलिटी एलिमेंट दिया गया था।
तो ये डिसेबिलिटी एलिमेंट और सर्विस एलिमेंट टोटल मिलाकर कंबाइंड तौर पर डिसेबिलिटी पेंशन बनाया जाता था। लेकिन आज इन्होंने इस पॉलिसी के ज़रिए डिसेबिलिटी एलिमेंट को ख़त्म कर दिया है, उसका नाम बदल दिया है। उसका नाम कर दिया है – इम्पेयरमेंट रिलीफ (impairment relief)। जैसे ही आप इसको इम्पेयरमेंट रिलीफ कहते हैं तो ये पेंशन ना रहकर एक एक्स-ग्रेशिया अमाउंट होगा जो मंथली दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि द्वारा अवगत कराया गया कि मोदी सरकार द्वारा एक और आदेष जारी किया गया है कि जो भी सैनिक 14 दिनों से अधिक अवकाश पर छुट्टी आयेगा वह अपने स्थानीय क्षेत्र में सोशल एक्टिविटी करेगा तथा उसकी विस्तृत रिपोर्ट नूनिट संस्थान को प्रस्तुत करेगा
पत्रकार वार्ता में पूर्व  सैनिक के प्रदेश अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत, कर्नल मोहन सिंह रावत, मेजर हिरि सिंह चैधरी, सू. गोपाल सिंह गडिया  प्रदेश उपायक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रवक्ता शीशपाल बिश्ट  आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply