जेल में बंद नरगिस मोहम्मदी ने नोबेल शांति पुरस्कार जीता

स्टॉकहोम । ईरान की पत्रकार, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक मानवाधिकार संगठन की उपाध्यक्ष नरगिस मोहम्मदी  (Nargis Mohammadi) को इस वर्ष का नोबेल ( Nobel) शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। नोबेल समिति ने यह जानकारी दी। समिति ने लिखा, नोबेल समिति ने ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न ( Harassment of women) के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए नरगिस मोहम्मदी को 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है।
नोबेल समिति के प्रमुख ने देश में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ 51 वर्षीय सुश्री मोहम्मदी की लड़ाई की सराहना करते हुए कहा कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी हैं।
वह वर्तमान में तेहरान की कुख्यात एविन जेल में लंबी सजा काट रही है – समिति ने कहा कि उसे उम्मीद है कि ईरान जल्द ही उसे रिहा कर देगा यह पुरस्कार ईरान ( Iran)में महिलाओं के नेतृत्व में एक साल से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद दिया गया है।
मोहम्मदी के परिवार ने कहा कि यह पुरस्कार ईरान की आज़ादी की लड़ाई के लिए ऐतिहासिक और भावविभोर करने वाला है।

Leave a Reply