Asian Games : दीपिका-संधू ने मिश्रित युगल में जीता स्वर्ण

हांगझोउ। दीपिका पल्लीकल (Deepika Pallikal )और हरिंदर पाल सिंह संधू (Harinder Pal Singh Sandhu ) की जोड़ी ने गुरुवार को एशियाई खेलों ( Asian Games ) के इतिहास रचते हुए स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। आज यहां हुए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ( Indian pair)ने फाइनल में मलेशिया के आइफा अजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को 11-10, 11-10 से हराया। इस जोड़ी ने अपने सभी एशियाड मुकाबलों में सिर्फ दो गेम गंवाए थे।

यह एशियाई खेलों में दीपिका का पहला स्वर्ण पदक है, जबकि संधू ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना तीसरा पदक जीता। स्क्वैश मिश्रित युगल की सफलता ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.