After Header-1

सूरज के करीब से गुजरा नासा का सूर्ययान

वाशिंगटन। नासा के पार्कर सोलर प्रोब ( Parker Solar Probe) ने दो नए रिकॉर्ड बना डाले हैं। पार्कर सोलर प्रोब ने सूरज के चारों तरफ 17वां चक्कर लगाते हुए दो नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें पहला तो ये कि वो सूरज के बेहद नजदीक गया और दूसरा उसकी स्पीड का। वह बहुत तेज गति में अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा है।

बता दें पार्कर सोलर प्रोब सूरज की सतह से मात्र 72.60 लाख किलोमीटर दूरी से निकला। वहीं पार्कर सोलर प्रोब इस समय 6.35 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रहा है।

पार्कर सोलर प्रोब ने ये दोनों रिकॉर्ड दो दिन पहले यानी 27 सितंबर 2023 को बनाए हैं। तब वह सूरज(SUN) के करीब 17वीं बार गया था। सूरज की सतह से यह अब तक की सबसे कम दूरी थी। इस यात्रा में शुक्र ग्रह की ग्रैविटी ने मदद की। उसने 21 अगस्त 2023 को शुक्र के बगल से फ्लाईबाई ( Flyby) किया था। वहीं शुक्र ग्रह की ग्रैविटी का फायदा उठाते हुए पार्कर सोलर प्रोब ने सूरज  के नजदीक जाकर दिखाया। अपनी तेज गति में वहां से निकल भी गया। नासा ने बताया है कि पार्कर सोलर प्रोब के सभी हिस्से सही सलामत हैं। उसकी सेहत ठीक है। सभी सिस्टम सही से काम कर रहे हैं। वहीं प्रोब 4 से 19 अक्टूबर के बीच धरती को अपने नए रिकॉर्ड का डेटा भी भेजेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.