After Header-1

Dadasaheb Phalke Award के लिए चुनी गई वहीदा रहमान

हैदराबाद। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान( Waheeda Rehman ) मौजूदा साल 2023 के लिए दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुनी गई हैं। सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री (actress) के हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) में योगदान के लिए उनके नाम का एलान किया था और इस बाबत एक एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है।

वहीदा रहमान आज 85 साल की हो रही हैं। वहीदा ने साल 1962 में फिल्म साहिब बीवी और गुलाम से अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें साल 1965 में दिवंगत सुपरस्टार देव आनंद स्टारर फिल्म गाइड में देखा गया था। इस फिल्म (film )से वहीदा रातों-रात स्टार बन गई थीं। बता दें, दादासाहेब फाल्के अवार्ड के लिए वहीदा के नाम का एलान ऐसे समय में किया गया जब आज 26 सितंबर को उनके को-एक्टर देव आनंद की 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी है।

गाइड के बाद वहीदा ने तीसरी कसम (1966), राम और श्याम (1967), नील कमल (1968), खामोशी (1970), रेश्मा और शेरा (1971), कभी-कभी (1976), नमकीन (1982), चांदनी (1989) और 1991 में फिल्म लम्हें में काम किया था। वहीं, साल 2009 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर स्टारर फिल्म दिल्ली 6 में वहीदा रहमान काम किया था। इसके अलावा वहीदा को आमिर खान स्टारर हिट फिल्म रंग दे बसंती (2006) में भी देखा गया था। पिछली बार दिग्गज अभिनेत्री को मराठी फिल्म स्केटर गर्ल (2021) में देखा गया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.