After Header-1

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ किया आगाज

हांगझोउ। ललित उपाध्याय, वरूण कुमार और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी ( hockey team) स्पर्धा में रविवार को उजबेकिस्तान (Uzbekistan) को 16 . 0 से रौंदकर जीत के साथ आगाज किया। तोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics)  कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह पूल ए का बेमेल मुकाबला था। उजबेकिस्तान एफआईएच रैंकिंग में 66वें स्थान पर है। भारत की ओर से ललित उपाध्याय (सातवां, 24वां,37वां और 53वां मिनट) , मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट) और वरूण कुमार (12वां, 36वां, 50वां और 52वां मिनट) ने हैट्रिक लगाई। अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), शमशेर सिंह (43वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये । भारत को अब 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है। इसके बाद सुखजीत ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन संजय उस पर गोल नहीं कर सके । ललित ने रिबाउंड पर गोल दागा ।

भारत की बढत 12वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके दुगुनी की । दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। भारत का तीसरा गोल 17वें मिनट में अभिषेक ने बाये फ्लैंक से मनदीप से मिले पास पर किया। मनदीप ने ब्रेक से पहले एक मिनट के भीतर दो गोल दागे । भारत को तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन गोल नहीं हो सका । हाफटाइम तक भारत के पास 7 . 0 की बढत थी । बारी बारी से गोलकीपिंग करने वाले पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक महज दर्शक बने रहे क्योंकि उजबेक खिलाड़ी हमले ही नहीं बोल सके । भारत ने आखिरी दो क्वार्टर में नौ और गोल किये जिनमें से चार पेनल्टी कॉर्नर और एक स्ट्रोक पर मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.