कांग्रेस में शामिल हुए दर्जनों

खास मौके पर मौजूद रहे कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून। उत्तराखंण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ( Karan Mahra) और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ( Harish Rawat)की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस ( Congress) मुख्यालय में समाजसेवी इन्दिरा सिंह चौहान उनके पुत्र शौर्य सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन्दिरा चौहान व उनके सहयोगियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी ( Democratic Party) है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किये है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं ने स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़चढकर भाग लेकर देश को आजाद कराने का काम किया। दुर्भाग्य से आज जो लोग देश में राज कर रहे हैं उन्होंने देश के सर्वधर्म संम्भाव को समाप्त करने का काम किया है।

देश में भय का माहौल पैदा हो गया है। यदि बेरोजगार अपने हक के लिए आन्दोलन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। जो स्वच्छ लोकतत्र के लिए अच्छे संकेत नही है। उन्होंने कहा भाजपा ने लोकतंत्र को तार-तार करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज तक भाजपा ने झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया।

इस असवर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा जो लोग कठिन समय में कांग्रेस परिवार में जुट रहे हैं कांग्रेस उनका संरक्षण करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती चौहान एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्रीमती इन्दिरा चौहान, शौर्य चौहान, रितिक चौधरी, आशु वत्स, हर्ष, मनदीप चौहान, माधव गर्ग, आकिब, विधित, मानस पाठक, विमल, आदित्य, अमित बिष्ट आदि शामिल थे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिह नेगी, कोटद्वार की मेयर हेमलता नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, आईटी सेल के महामंत्री अनुराग मित्तल, टिहरी के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रवक्ता मोहन काला आदि कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.