महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की नीव साबित होगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विधेयक: दीप्ती रावत

देहरादून। गणेश चर्तुर्थी के शुभ अवसर पर देश को नये संसद भवन की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(  Prime Minister Narendra Modi) ने नये संसद भवन का उद्घाटन किया।
नये संसद भवन में सत्र शुरू होने के साथ ही, प्रथम दिवस मे ही बहुप्रतिक्षित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम ”  ( Women Power Salute Act) विधेयक, यानी की लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला विधेयक, लोकसभा मे पेश किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों से लंबित पड़े हुए महिला आरक्षण विधेयक को अस्तित्व मे लाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो की भाजपा( BJP) और नरेंद्र मोदी का का मास्टर-स्ट्रोक भी माना जा रहा है।
देश की अन्य पार्टियों ने इस महत्वपूर्ण विषय को केवल चुनावी वादों तक सीमित रखा, लेकिन वास्तविकता मे इसको अस्तित्व मे लाने की कभी कोशिश ही नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दृढ़निश्चय एवं इच्छाशक्ति से इस महत्वपूर्ण विषय को धरातल पर उतारा और महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा (  Lok Sabha)में पेश किया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने बताया कि इससे देश की राजनीति मे महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से महिलाओं में आत्मसम्मान के साथ ही बराबर की भागीदारी भी जरूर सुनिश्चित होगी। महिला समानता और आत्मसमान के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता और भारत में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से हो चुकी है।
भाजपा महिला मोर्चा अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष  वानति श्रीनिवाशन के नेतृत्व में पूरे देश भर में नारी सशक्तिकरण और उनेक उत्थान के लिए लगातार कार्यरत है। महिला मोर्चा ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। दीप्ती ने बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण को प्रत्येक राज्य में महिला मोर्चा द्वारा बड़े ही धूम-धाम से एक उत्सव के रूप में मना रहीं हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए बड़ी संख्या में सभी मंडलों, सामाजिक और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाया। सैकड़ों महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार प्रकट किया एवं ख़ुशी ज़ाहिर करी।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की महिलाऐं लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में राजनीतिक और आर्थिक तौर पर मजबूत होंगी तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास होगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून मे भी समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, प्रदेश महामंत्री गीता रावत, कमली भट्ट, भावना शर्मा, शकुंतला देवलाल, सुधा रावत, प्रिंसि रावत, अंजलि नैथानी, अंजलि सेमवाल भी मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.