महिला आरक्षण को महबूबा ने ‘महान कदम’ बताया

श्रीनगर। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण  (Reservation for women ) प्रदान करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (Pdp) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti )ने इसे एक महान कदम बताया।

महबूबा ने एक्स पर लिखा,  मुख्य रूप से पुरुष राजनीतिक परिदृश्य के कठिन दौर को स्वयं पार करने के बाद, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आखिरकार महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) लागू हो जाएगा। आधी आबादी होने के बावजूद हमारा प्रतिनिधित्व बेहद कम है। यह एक शानदार कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.