After Header-1

हरिद्वार में डिजिटल ट्रेनिंग की व्यवस्था

देहरादून। राज्य सरकार द्वारा अनुदानित चमनलाल पी.जी. काॅलेज, लंढौरा (हरिद्वार) में एम.ए. पत्रकारिता (दो वर्षीय स्नातकोत्तर उपाधि) में कुछ सीटें रिक्त हैं। इस उपाधि में सीधे प्रवेश लिया जा रहा है। प्रवेश योग्यता BA, B.com, B.sc या अन्य किसी स्नातक उपाधि में न्यूनतम 40% अंक अनिवार्य हैं। प्रवेश शुल्क 5 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर बताया गया है। आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को राज्य सरकार के नियमानुसार स्काॅलरशिप प्राप्त होगी।

काॅलेज में अपने त्रैमासिक न्यूज लेटर, वार्षिक पत्रिका और अर्द्धवार्षिक आईएसएसएन रिसर्च (ISSN Research) जर्नल के जरिये प्रिंट मीडिया की ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। डिटिजल माध्यमों की ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक छात्रों के लिए पत्रकारिता (Journalism) एवं जनसंचार (Mass Communication) विषय में यूजीसी-नेट  के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

वर्किंग जर्नलिस्ट के लिए कक्षाओं का टाइम/मोड उनकी सुविधा के अनुरूप निर्धारित किया जा सकता है। इच्छुक प्रवेशार्थी किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय में प्रातः9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.