सड़क हादसा, एक शव मिला

देहरादून। आदि बद्री मार्ग पर  सड़क दुर्घटना Road accident में एक व्यक्ति की मौत हो गई। SDRF टीम को सूचित किया गया आदि बद्री मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम, उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया की एक वाहन खाई में लगभग 250 मीटर नीचे गिरा है। SDRF टीम द्वारा रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। शव को  पुलिस को सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति अपने वाहन से कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रहा था की अचानक आदि बद्री मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन संख्या :- UK07TB5679

मृतक का नाम :- बीरेंद्र सिंह रावत, उम्र 44 वर्ष
निवसी :- ग्राम गैरसैण चमोली

Leave a Reply