रक्त दान बेहद जरूरी : त्रिवेंद्र सिंह रावत

रक्तदान के लिए उमड़ी भीड़

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ( Trivendra Singh Rawat) के रक्तदान के लिए आह्वान पर सामुदायिक भवन डिफेंस कॉलोनी देहरादून में उमड़ी हर वर्ग के लोगों की भीड़। विशेष कर युवाओं एवं महिलाओं की अच्छी तादाद देखी गई।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान ( raktadan) से किसी को कोई नुकसान नहीं है। आज के दौर में तरह तरह की बीमारियां फैल रही हैं। इस लिहाज से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अघिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.