After Header-1

रामाराव के सम्मान में राष्ट्रपति ने जारी किया सिक्का

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति (President ) द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में स्वर्गीय एन.टी. रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। उन्होंने अपने अभिनय से रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों को सजीव बना दिया।

 उनके द्वारा निभाई गई भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमिकाएं इतनी जीवंत हो गईं कि लोग उनकी (एनटीआर) की पूजा करने लगे। उन्होंने कहा कि एनटीआर (NTR) ने अपने अभिनय के माध्यम से आम लोगों की पीड़ा को भी अभिव्यक्त किया। उन्होंने अपनी फिल्म (film) मनुशुलंता ओक्कटे अर्थात सभी मनुष्‍य समान हैं के माध्‍यम से सामाजिक न्याय और समानता का संदेश फैलाया।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक लोक सेवक और एक जन नेता के रूप में एनटीआर की लोकप्रियता व्यापक थी। उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत से भारतीय राजनीति में एक विशेष मुकाम हासिल किया। उन्होंने कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।  एनटीआर पर स्मारक सिक्का लाने के लिए भारत सरकार (Indian government ) के वित्त मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका अद्वितीय व्यक्तित्व हमेशा लोगों विशेषकर तेलुगु भाषी लोगों के हृदय में अंकित रहेगा।

इस मौके पर रामाराव के परिवार के सदस्य व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, भुवनेश्वरैया ननदमुरी बालाकृष्ण, विधायक वसुंदरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दग्गुबती पुरानदेश्वरी, दग्गुबती वेंकटेश्वर राव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.