भारत ने मलेशिया को हराकर विश्व कप में बनाई जगह

सलालाह। भारतीय महिला हॉकी टीम ( Indian women’s hockey team) ने महिला एशियाई हॉकी (Women’s Asian Hockey) 5एस विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में मलेशिया को 9-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए नवजोत कौर (सातवां, 10वां, 17वां मिनट) ने तीन गोल किए, जबकि मारियाना कुजूर (नौंवा, 12वां मिनट) और ज्योति (21वां, 26वां मिनट) ने दो गोल किए। महिमा चौधरी (14वां) और मोनिका दीपी टोप्पो (22वां मिनट) ने एक एक गोला जमाया। मलेशिया के लिए ज़ती मुहम्मद (चौथा, पांचवां मिनट), डियान नाज़ेरी (10वां, 20वां मिनट) और अजीज़ ज़फीराह (16वां मिनट) ने गोल जमाए।

उल्लेखनीय है कि विश्व कप (World Cup ) में क्वालीफाई करने के लिए भारत को शीर्ष तीन में रहना था और इस जीत के साथ भारतीय टीम शीर्ष आयोजन में पहुंच गई है। भारत मैच में शुरू से ही आक्रामक रहा, लेकिन मलेशिया ने ज़ती मुहम्मद के गोल की मदद से चौथे मिनट में बढ़त बनाई। ज़ती मोहम्मद ने अगले ही मिनट मलेशिया की बढ़त दोगुनी कर भारत पर दबाव बनाया। भारत ने हालांकि अपनी आक्रामक नीति के बदलाव नहीं किया और उसे जल्द ही इसका फल भी मिला। 

कप्तान नवजोत कौर (Captain Navjot Kaur )और मरियाना कुजूर ने क्रमश: सातवें और नौवें मिनट में गोल जमाकर भारत के लिए स्कोर बराबर किया। नज़ेरी ने 10वें मिनट में मलेशिया का तीसरा गोल किया लेकिन 12वें मिनट तक नवजोत और कुजूर ने एक एक गोल जमाकर भारत को पहली बार बढ़त की स्थिति में पहुंचा दिया। महिमा ने 14वें मिनट में फील्ड गोल दागा और भारत हाफ टाइम तक 5-3 से आगे रहा। 

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जोरदार शुरुआत की और जफीराह के गोल के दम पर मलेशिया एक बार फिर पहले स्कोर करने में कामयाब रहा, हालांकि इसके बाद भारतीय टीम पूरी तरह प्रतिद्वंदी पर हावी हो गई। फुल टाइम से पहले मलेशिया ने कई मौके बनाए लेकिन नाज़ेरी (20वां मिनट) के अलावा कोई खिलाड़ी इन्हें गोल में नहीं बदल सका। दूसरी ओर, भारत ने नवजोत, मोनिका और ज्योति (दो) ने मौकों को गोल में बदलते हुए भारत को जीत दिलाई। फाइनल में भारत का सामना बंगलादेश(Bangladesh) या चीनी ताइपे में से किसी एक से होगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.