After Header-1

अब उत्तराखंड में बारिश से मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में अब बारिश से राहत मिलने के आसार हैं, 28 अगस्त तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश कम होने की स्थिति में चारधाम सहित राज्य में अन्य स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं। प्रदेश में 2 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 158 अन्य सड़कें अवरुद्ध हैं। शानिवार को देहरादून सहित प्रदेश भर में सुबह धूप निकली। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में आज (Saturday) और 28 अगस्त को उधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य 11 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow alert) और 27 अगस्त को राज्य भर के लिए येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में जुलाई में 552.7mm बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है।

मौसम केन्द्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह (Director Bikram Singh) का कहना है कि मानसून सीजन में तेज बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी प्रणाली का सक्रिय प्रभाव है। अगले 8 से 10 दिन तक बारिश के कमजोर रहने की संभावना हैं। कुछ जगहों पर खासकर कुमाऊं रीजन के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और धूप भी निकलेगी। इस दौरान राज्य में चारधाम सहित अन्य स्थानों की यात्रा कर सकते हैं.पिथौरागढ़ जिले में मोटर मार्ग- राष्ट्रीय राज मार्ग-1447 (BRO) रामगंगापुल क्वीटी-बिर्थी मोटर मार्ग रामगंगापुल पर बनिक के पास वॉशआउट और बागेश्वर जिले में शामा रामगंगापुल। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) किमी 88.900 में क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात अवरुद्ध है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में 5 बॉर्डर मार्ग भी बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.