फिल्म अभिनेत्री सीमा आर देव का निधन

मुंबई। बॉलीवुड और मराठी फिल्म अभिनेत्री सीमा आर. देव (Actress Seema R. Dev ) का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया, पारिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष की थीं। सीमा देव (81) अल्जाइमर रोग और अन्य विकारों से पीड़ित थीं । उन्होंने आज सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके पति रमेश देव जाने माने अभिनेता है और उनके दो बेटे अजिन्क्या और अभिनय में से एक अजिन्क्या अभिनेता तथा अभिनय निर्देशक हैं। अभिनेत्री ((Actress) सीमा का जन्म मुंबई में हुआ और उनका वास्तविक नाम नलिनी सराफ था। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग के काले और सफेद से रंगीन युग तक छह दशकों से अधिक लंबे करियर में लगभग 90 हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें अपने पति रमेश और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सहित अन्य अभिनेताओं के साथ म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर आनंद (1971) में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए बेहद याद किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.