मिजोरम: निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 श्रमिकों की मौत

इस घटने पर मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने दुख व्यक्त किया

मिजोरम: मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 श्रमिकों की मौत हो गई। इस घटने पर मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा (Chief Minister Zoramthanga) ने दुख व्यक्त किया हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने ट्विटर पर लिखा- “आइजोल के पास सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (Overbridge)  आज ढह गया”। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। जहां घटना हुई है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के करीब हुई। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे।

कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने आगे पोस्ट में कहा, ”बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

पुलिस (Police) ने कहा कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि आइजोल से लगभग 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई, तब 35-40 कर्मचारी (functionary) मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक सत्रह शव बरामद किए जा चुके हैं… कई अन्य अभी भी लापता हैं।”

Leave a Reply