After Header-1

चीन-सराय में आग लगने से 9 की मौत, 2 घायल

गुईयांग। दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत के लिपिंग काउंटी में एक सराय में शुक्रवार तड़के आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।
यह घटना झाओक्सिंग टाउनशिप में शुक्रवार सुबह करीब 1:02 बजे एक ईंट-कंक्रीट संरचना वाली सराय में हुई। रात करीब 1:35 बजे आग बुझाई गई। घटना के कारणों की जांच चल रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.