After Header-1

एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाएगी विनेश फोगाट

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी।

300×600 ADS-2

विनेश और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट देने के कारण विवाद पैदा हो गया था और कुश्ती समुदाय ने तदर्थ पैनल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी चोट का खुलासा किया। उन्होंने कहा,‘‘ मैं एक बेहद बुरी खबर साझा करना चाहती हूं। दो दिन पहले 13 अगस्त 2023 को अभ्यास के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया। स्कैन और परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कहा कि दुर्भाग्य से इस चोट का एकमात्र उपचार ऑपरेशन है।
विनेश ने कहा,‘‘ मेरा 17 अगस्त को मुंबई में ऑपरेशन होगा। मैंने जकार्ता में 2018 में भारत के लिए एशियाई खेलों में जो स्वर्ण पदक जीता था, मेरा सपना उसे फिर से जीतने का था लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट के कारण मैं अब इन खेलों में भाग नहीं ले पाऊंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.