After Header-1

चीन के साथ 14 अगस्त को होगी भारत की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता

नई दिल्ली। चीन (China) के साथ 14 अगस्त को उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के अगले चरण में पूर्वी लद्दाख (  Eastern Ladakh) में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने पर भारत ( India) जोर देने वाला है। कोर कमांडर स्तर की 19वें दौर की वार्ता, क्षेत्र में तनाव घटाने के लिए हुई सैन्य स्तर की पिछली वार्ता के करीब चार महीने बाद हो रही है।

सूत्रों ने बताया कि वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग करने जा रहा है। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ खास स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तीन साल से अधिक समय से गतिरोध कायम है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक एवं सैन्य वार्ताओं के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.