एकदिवसीय विश्व कप : मैचों का बदला शेड्यूल, अब 14 नवंबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

दुबई। एकदिवसीय विश्व कप (ODI World Cup )मुकाबले की तारीख 15 से बदलकर 14 अक्तूबर कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को यह पुष्टि की। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख बदले जाने के कारण 14 अक्तूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होने वाला मुकाबला अब 15 अक्तूबर को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस ने हाल ही में विश्व कप आयोजकों को सूचित किया था कि 15 अक्तूबर हिन्दुओं के पावन त्योहार नवरात्रि का पहला दिन है, जिसके कारण वह मैच में सुरक्षा नहीं दे सकेगी।

अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police)की तरह ही कोलकाता पुलिस ने भी सुरक्षा का हवाला देते हुए काली पूजा के दिन 12 नवंबर को ईडन गार्डन में मैच न आयोजित करने की सलाह दी थी। आयोजकों ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुकाबले को 12 की जगह 11 नवंबर को आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और बंगलादेश (पुणे, सुबह 10:30 बजे) भी 12 की जगह 11 नवंबर को भिड़ेंगे। इस बीच, नीदरलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच अब 11 से 12 नवंबर तक स्थानांतरित कर दिया गया है, जो कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

इसके अलावा आईसीसी और मेज़बान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन अन्य मुकाबलों के आयोजन में बदलाव किया है। हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला 12 अक्तूबर की जगह 10 अक्तूबर को खेला जाएगा। लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मैच 24 घंटे पीछे चला गया है और अब दोनों टीमें 13 अक्तूबर के बजाय 12 अक्तूबर को एक दूसरे से टकराएंगी। इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच मूल रूप से 14 अक्तूबर को चेन्नई में सुबह 10:30 बजे शुरू होना था, लेकिन अब यह 13 अक्तूबर को अपराह्न दो बजे शुरू होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.