पाकिस्तान में फिर बम विस्फोट, सात लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ( Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में पंजगुर जिले में एक वाहन के पास हुए बम(bomb) विस्फोट (blast) में एक स्थानीय राजनेता, सरकारी अधिकारियों और पुलिस सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पंजगुर जिले के उपायुक्त अमजद सोमरो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना सोमवार देर रात हुई उस समय हुए जब एक शादी समारोह से लौट रहे यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य लोगों के वाहन सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आ गए।

पुलिस ने बताया कि बम को रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट किया गया और विस्फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.