After Header-1

चीन में 5.5 तीव्रता का भूकंप ,100 से अधिक इमारतें गिरी

बीजिंग। पूर्वी चीन( China) के कुछ हिस्सों में 5.5 तीव्रता का भूकंप(earthquake) आया।भूकंप में कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 100 से अधिक इमारतें ढह गईं।

खबरों के अनुसार, शनदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। भूकंप से कम से कम 21 लोग घायल हुए और 126 इमारतें ढह गईं।

20 ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया

ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में घरों में रखे फर्नीचर हिलते हुए और लोग घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भूकंप के कारण बीजिंग, तिआनजिंग और चांगझोऊ से जाने वाली 20 ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया। ‘चीन रेलवे बीजिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड’ के अनुसार, भूकंप के कारण शिजियाझुआंग-जिनान हाई-स्पीड रेलवे की लगभग 30 ट्रेन भी रोकी गईं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.