अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत

लक्ष्मी शर्मा
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के देशबंधु स्पोर्टिंग क्लब से सटे इलाके के एक अपार्टमेंट ( apartment) में भीषण आग लग गयी।

आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पता चला है, कि आग खाना पकाने वाली चिमनी से लगी। वहा रहने वाले कृष्णा गुप्ता की ओर से अग्निशमन विभाग ( Fire Department) को सूचना दी गयी। बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि घटना रात की है। करीब 10:45 बजे। हालांकि इस घटना में कुछ लोगो को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.