After Header-1

राजस्थान के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा : नड्डा

जयपुर । राजस्थान में भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में एक बड़ी बैठक की है। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष ने  कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी प्रहार किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि राजस्थान के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। राजस्थान में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं।

नड्डा ने दावा किया कि राजस्थान की जनता गहलोत सरकार से परेशान है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के एकतरफा जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरीके से भाजपा के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह गहलोत नहीं, गृह लूट की सरकार है। राजस्थान में महिलाओं का अपमान हो रहा है। राजस्थान में हर दिन 18 दुष्कर्म के केस है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज किसान गहलोत सरकार से पूरी तरीके से परेशान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को एक मिनट भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक तरफा आशीर्वाद राजस्थान की जनता भाजपा को देने वाली है। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप के लिए लोग आतुर बैठे हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.