After Header-1

जंगल में मिले पुराने नोटों के बंडल

नैनीताल। नैनीताल के जंगल में पुराने नोटों के बंडल मिले हैं। ये नोट पुराने बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये मूल्य के हैं। यदि यह चल रहे होते तो यह करीब 50 हजार रुपये मूल्य के होते लेकिन 8 नवंबर, 2016 को हुई नोटबंदी के करीब 7 वर्षों के बाद जंगल में इस तरह नोटों का मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

बीती शाम नगर के हिमालय दर्शन क्षेत्र में एक कुत्ता गायब हो गया था। उसे सड़क से नीचे जंगल में देखा गया था, इसलिए कुछ युवक उसे ढूंढने जंगल में उतरे तो उन्हें जंगल में 1000 और 500 रुपये मूल्य के नोट दिखाई दिए। इस पर पुलिस को सूचना दी गई ।

नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि करीब 20 से 22 हजार रुपये मूल्य के पुराने निष्प्रयोज्य नोट बरामद किए गए हैं। कई नोट ठीक-ठाक हैं जबकि कई कटे-फटे व सड़ी-गली अवस्था में भी हैं। बारिश का मौसम होने की वजह से साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि नोट कब और किसने जंगल में फेंके होंगे। जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.