After Header-1

संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का निधन

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। मदन दास देवी का आज सुबह निधन हो गया। मदन दास देवी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे। उन्होंने 81 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम ने कहा कि उनसे हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। संघ के प्रचार विभाग के अनुसार संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदन दास देवी ने सुबह 5 बजे राष्ट्रोत्थाना हॉस्पिटल, राजराजेश्वरी नगर,  बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए संघ के प्रांत कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे से शाम चार बजे तक रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार  Pune (महाराष्ट्र) में कल सुबह 11 बजे होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.