After Header-1

सांसद तीरथ ने जाना चमोली हादसे में हताहत हुए परिजनों का हाल

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री गढ़वाल सांसद  तीरथ सिंह रावत ने रविवार को चमोली पहुंचकर चमोली हादसे में हताहत हुए लोगों के घर पर जाकर शोककुल परिजनों को अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं घायलों का हाल-चाल जाना।

इस दौरान उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हर वक्त पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

सांसद गढ़वाल  तीरथ सिंह रावत रविवार को प्रातः 11बजे गोपेश्वर पहुंचे। उसके बाद पीड़ित परिवारों के घरों पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया दोपहर 12बजे उन्होंने जिलाधिकारी एवं सबंधित अधिकारियों के साथ बैठकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और यह निर्देशित किया की हर समय पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी इस घटना पर चिन्ता व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को त्वरित मदद कर सहायता राशि भी भेजी दी है और प्रदेश सरकार भी लगातार सहायता कार्य में तेजी से लगी हुई है।

इस दौरान विधायक भूपाल राम टम्टा,  रघुवीर बिष्ट, दलवीर दानू, गजेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा पासवान, मण्डल अध्यक्ष गोपेश्वर उदित घिल्डियाल श्री विजय प्रसाद सती सहित सभी कार्यकर्त्ता व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.