महिला कांग्रेस ने की मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

देहरादून। मणिपुर की घटना को लेकर  महिला कांग्रेस ने चमोली जिले के गोचर में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने और घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल ने कहा कि देश के इतिहास की यह पहली घटना है जब महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाकर उनके शरीर से छेड़खानी की गई है। यह घटना शर्मसार करने वाली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद सरकार मौन रही और घटना को करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब घटना का वीडियो सोशल Media पर वायरल हुआ उसके बाद सरकार एक्शन में आयी। इस घटना ने देश की सभी महिलाओं को शर्मसार किया है। ऐसे जघन्य अपराध के आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Leave a Reply