बारिश से गिरी दीवार, आठ लोगों की मौत, चार लापता

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बारिश के कारण एक दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और चार लापता हो गए।मामला पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर का है।
बचाव सेवा ने कहा कि सुबह शहर के गोलारा मोर इलाके में पेशावर रोड पर भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन अंडरपास के पास की दीवार गिर गई। इस हादसे में दीवार के नीचे तंबू में सो रहे आठ श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से आठ शव बरामद किए। लापता मजदूरों की तलाश जारी है।शवों को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.