After Header-1

दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने बाढ़ के हालात पर ली जानकारी

उपराज्यपाल से बात कर राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने का दिए निर्देश

नई दिल्ली। फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली लौट आए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से फोन पर बाढ़ जैसे हालात से निपटने को लेकर हुए इंतजाम पर बात की। मोदी ने यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बनी बाढ़ की स्थिति और किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बात की और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।

केंद्र की ओर से मदद मुहैया कराए जाने की भी बात कही

प्रधानमंत्री से फोन पर बात के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेश पहुंचते ही फोन कर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का विस्तृत ब्यौरा लिया और किए जा रहे संबंधित प्रयासों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने फिर से केंद्र की मदद और सहयोग से दिल्ली के लोगों के हित में हर संभव काम करने का निर्देश दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.