अमेरिका : अटलांटा के दक्षिण में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

हैम्पटन। अटलांटा के दक्षिण में गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जॉर्जिया में काउंटी सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से लगभग 45 किमी दूर शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे दक्षिण-पश्चिमी हेनरी काउंटी में हैम्पटन शहर के डॉगवुड लेक्स क्षेत्र में हुई।

हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़ितों में तीन पुरुष और एक महिला थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जासूस कम से कम चार अपराध स्थलों की जांच कर रहे हैं। पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश कर रही है। संदिग्ध की पहचान 41 वर्षीय स्थानीय निवासी आंद्रे लॉन्गमोर के रूप में हुई है। हैम्पटन पुलिस विभाग ने संदिग्ध की एक तस्वीर और विवरण जारी किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह 2017 काली जीएमसी अकाडिया चला रहा था और एक काली हैंडगन ले जा रहा था।
अधिकारियों ने गोलीबारी के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, “पास मत आएं, अगर आप उसे देखें, तो 911 पर कॉल करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.