After Header-1

जॉर्डन में सुरक्षा बलों ने तीन वांछित भगोडों को मार गिराया

अम्मान। जॉर्डन में विशेष सुरक्षा बलों ‘आतंकवादी गतिविधियों’ में शामिल तीन वांछित भगोडों को मार गिराया है। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी हैं।
राज्य संचालित पेट्रा समाचार एजेंसी ने पुलिस के बयान के हवाले से बताया कि विशेष सुरक्षा बल ने राज्य के दक्षिण-पूर्वी सीमा क्षेत्रों के पास धावा बोलकर तीन वांछितों को मार गिराया है।
पुलिस ने बताया कि दो भगोड़े कुछ दिन पहले सुधार और पुनर्वास केंद्र से भाग गए थे जबकि तीसरा वांछित व्यक्ति वर्ष 2022 में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल था। पुलिस ने बताया कि जेल तोड़ने की घटना की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.