After Header-1

तेलंगाना में 6,100 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की प्रधानमंत्री ने रखी आधारशिला

हनमकोंडा। तेलंगाना में 6,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी।इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदर्यराजन, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी उपस्थित थे।

परियोजनाओं से राज्य के लोगों को मिलेगा फायदा

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने 5,550 करोड़. रुपये से अधिक की 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड शामिल है। यह खंड मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी को लगभग 34 किमी कम कर देगा, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 65 पर यातायात भी कम हो जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखी। इससे हैदराबाद-वारंगल औद्योगिक गलियारे, काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क और वारंगल में एसईजेड से कनेक्टिविटी में सुधार करने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने काजीपेट में रेलवे विनिर्माण इकाई की आधारशिला भी रखी। पांच सौ करोड़ रुपये की लागत वाली इस आधुनिक विनिर्माण इकाई से रोलिंग स्टॉक विनिर्माण क्षमता में वृद्धि होगी। यह नवीनतम प्रौद्योगिकी मानकों और सुविधाओं जैसे वैगनों की रोबोटिक पेंटिंग, अत्याधुनिक मशीनरी और आधुनिक सामग्री भंडारण और हैंडलिंग के साथ संयंत्र से सुसज्जित होगी। यह इकाई स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों में सहायक इकाइयों के विकास में मदद करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.