खड़गे ने कहा, कांग्रेस किसान हितैषी और अन्नदाता के प्रति संवेदनशील

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस किसान हितैषी और अन्नदाता के प्रति संवेदनशील है। गांधी की मजदूरों से हुए इस संवाद के बाद खड़गे ने यह टिप्पणी की है।

खड़गे ने ट्वीट किया, “हमारा अभिमान,भारत के किसान। जन-जन को एकजुट करना है, सबको साथ लेकर चलना है। आज हरियाणा के सोनीपत में हमारे अन्नदाता किसानों और मेहनतकश खेत-मज़दूरों से राहुल गांधी ने संवाद किया। ये कांग्रेस पार्टी की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा का एक महत्वपूर्ण विषय किसानों और उनके परिवारों का कल्याण था। राहुल गांधी हमेशा उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने आज सुबह हरियाणा के सोनीपत ज़िले में गोहाना के पास किसानों के साथ काफी समय बिताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.