मिलान। इटली के मिलान शहर में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा गुरुवार की रात का है। स्थानीय मीडिया ने आज जानकारी दी।
सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन कर्मी हालांकि इसे एक दुर्घटना मान रहे हैं।
समाचार पत्र के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे लगी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 81 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अन्य 40 लोग जहरीले धुएं की गिरफ्त में आने से बीमार हैं।