After Header-1

चिन्यालीसौड़ में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत

  • मां और दो बेटे थे कार में सवार, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल
  • बड़ेथी-बनचौरा मार्ग पर 400 मी गहरी खाई में जा गिरा वाहन

उत्तरकाशी। धरासू-बड़ेथी-बनचौरा मार्ग पर  सुबह एक कार वाहन अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और खाई से घायल और मृतकों के शव बाहर निकाला 108 एंबुलेंस वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ से घायल युवक को दून रेफर कर किया गया।
जानकारी के अनुसार बनचौरा मार्ग पर दुर्घटना में चिन्यालीसौड़ इंद्रा की रहने वाली पवना देवी पत्नी रुकम सिंह (48) तथा विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह (22) की मौत हो गई।

जबकि पवना देवी का दूसरा बेटा भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह गंभीरू रूप से घायल है। गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे दून रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि विकास और भूपेंद्र दोनों सगे भाई हैं, आर्मी में तैनात हैं और आजकल छुट्टी में गांव आए हुए थे। मंगलवार को अपनी मां के स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें चिन्यालीसौड़ चिकित्सालय लेकर आए थे और बुधवार सुबह गांव की तरफ लौट रहे थे। वापस लौटते समय सुबह लगभग साते बजे चिन्याली के समीप ही बड़ेथी बनचौरा मोटरमार्ग पर उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में विकास और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

आर्मी में तैनात मृतक जवान विकास की अभी शादी भी नहीं हुई थी। दोनों भाई आर्मी में तैनात हैं। उधर, घर में रूकम सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह बिलखते हुए पत्नी और बेटे को याद कर बेहोश हो रहे हैं। पत्नी को आवाज देते हुए रूकम कहते हैं कि, पवना मेरे बेटे को घर लौट लाओं। उनके घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है। हादसे के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.