After Header-1

भाजपा के एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा लगातार जमसभा कर रही है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए लेकिन हमारे एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा।

उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया गंभीरत से लेती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान की यह मरूभूमि एक से बढ़कर एक बहादुरों और रणबांकुरों की धरती है। यह दुर्गादास राठौर जैसे महावीरों की धरती है। यह महाराणा प्रताप की धरती है।

पन्नाधाय के त्याग-बलिदान और भामाशाह के खुले हृदय से दान की धरती है। उन्होंने कहा कि 1971 की जंग में इस इलाके में भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया था उसकी भी यह धरती साक्षी है।

कौन भूल सकता है मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी को जिन्होंने लोंगेवाला की लड़ाई में इतिहास रच दिया। राजनाथ ने कहा कि कौन भूल सकता है, इसी जोधपुर के जांबाज योद्धा हनुत सिंह को जिन्होंने बसंतर की लड़ाई में बहादुरी का परिचय देते हुए महावीर चक्र प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि आज भारत में चीन के बाद सबसे अधिक मोबाइल फोन बन रहे हे। साल 2014 में देश के 92 फीसदी मोबाइल विदेशों से आयात होते थे। आज भारत में ही 90 फीसदी मोबाइल का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि राजस्थान सरकार चुनाव नज़दीक आने पर जनता को लुभाने के लिए नये नये वादे किए जा रहे हैं, मगर यहाँ की जनता अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.